Yogi Adityanath
Hon. Chief Minister
Uttar Pradesh

Our About

Home / About us

परिचय

बुलन्दशहर नगर जनपदीय मुख्यालय एवं प्रमुख व्यापारिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है | यह नगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय केन्द्र है, जोकि दिल्ली से 71 कि0मी0, हापुड़ से 31 कि0मी0 तथा खुर्जा से 25 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है | राज्य महामार्ग संख्या-18 (मेरठ-बुलन्दशहर-बदायुँ) तथा राष्ट्रीय महामार्ग संख्या-91 (गाजियाबाद-बुलन्दशहर-अलीगढ़), बुलन्दशहर को गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, खुर्जा तथा दिल्ली से जोड़ते है | यह नगर रेल मार्ग द्वारा प्रदेश के अन्य नगरों से भी जुड़ा है |

बुलन्दशहर नगर गंगा-यमुना नदियों के दोआब में स्थित है तथा महद्वीपीय जलवायु क्षेत्र में होने के कारण अन्य मैदानी क्षेत्रों की भांति यहाँ भी ग्रीष्मकाल में तेज गर्मी तथा शरद ऋतु में शीतलहर के प्रकोप के फलस्वरूप तेज ठण्ड होती है | गर्मियों में तापमान 44.9 डिग्री सेन्टीग्रेड तक तथा सर्दियों में न्यूनतम 1.6 डिग्री सेन्टीग्रेड तक पहुँच जाता है | यहाँ पर वर्षा अधिकांशतः जून से सितम्बर माह तक होती है | शीत काल में पश्चिमी चक्रवातों के कारण कुछ वर्षा होती है, जो कि कृषि के लिए लाभकारी है |


उदभव एवं विकास

जनश्रुतियों से विदित होता है कि नगर के चारों ओर राजा अहिबरन का किला था, जिसके अवशेष खण्डहरों के रूप में कहीं-कहीं आज भी दिखायी देते है | महमूद गजनवी ने इस किले पर कई बार आक्रमण किये, परन्तु उसकी विजय एक ही बार हुई | इस विजय के पश्चात् किला धीरे-धीरे आवासीय आबादी में परिवर्तित होने लगा |

मुगल काल में बरन शब्द बिगड़ते-बिगड़ते बुलन्द हो गया | "बुलन्द" उर्दू भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है "ऊँचा" | कालान्तर में यह नगर बुलन्दशहर के नाम से प्रसिद्ध हुआ | स्वतंत्रता संग्राम में यहाँ के स्वतंत्रता सेनानियों को चतुरपाद चौराहे पर ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा सार्वजनिक रूप से फांसी दी गयी थी, जिसके पश्चात यह स्थल कत्लेआम चौराहे के नाम से पुकारा जाने लगा और समय की गति के साथ-साथ कत्लेआम से बिगड़ते-बिगड़ते यह स्थल "काले आम" के नाम से प्रसिद्ध हुआ | नगर में वर्ष 1866 में नगर पालिका परिषद का गठन हुआ तथा नगर में विभिन्न सामुदायिक सुविधाओं के विकास के फलस्वरूप निकटवर्ती क्षेत्रों की जनसंख्या का आव्रजन नगर में हुआ |



क्रं0 नाम पदनाम मोबाइल सं0
1. डा0 अंकुर लाठर, आई0ए0एस0 उपाध्यक्ष 8191970111
2. श्री सन्तोष कुमार मुख्य लेखाधिकारी/सचिव 8191003829
3. श्री देवेन्द्र पाल सिंह सचिव 8191970222
4. श्री प्रोभात पॉल नगर नियोजक 9068818866